Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की बल्धवा चूना पत्थर खान को लगातार 34वीं बार सर्वश्रेष्ठ खान पुरस्कार – तिवारी
    सिरमौर

    सिरमौर की बल्धवा चूना पत्थर खान को लगातार 34वीं बार सर्वश्रेष्ठ खान पुरस्कार – तिवारी

    By Himachal VartaFebruary 26, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–  खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र  के तत्वाधान में  हरियाणा  के हिसार  में 34 वाँ खान सुरक्षा सप्ताह का पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया. खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र के उप महानिदेशक खान सुरक्षा एस.डी.छिद्दरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे जिसमें अर्ध मशीनीकृत वर्ग में  सिरमौर जिले की जय सिंह ठाकुर की बल्दवा लाइम स्टोन खान को लगातार 34वीं बार बेस्ट ओवरऑल परफ़ोरमेंस में सर्वश्रेष्ठ खान के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि  सिरमौर जिले की सुप्रियाँक वालिया की भूतमढ़ी लाईम स्टोन माइन को द्वितीय और  मैं. कुश परमार की बागानधार लाइम स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उच्च मशीनीकृत वर्ग में अल्ट्राटेक की बागाबलघ लाइम स्टोन को प्रथम, अंबुजा सिमेंट कशलोग लाइम स्टोन माइन द्वितीय और  ए सी सी की बरमाना लाइम स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार मिला। उप महानिदेशक खान सुरक्षा एस.डी.छिद्दरवार ने अपने संबोधन में कहा कि खान दुर्घटनाओं में पिछले 6 वर्षों से स्थिरता आई है लेकिन सन 2013 में हुई 5 दुर्घटनाओं में गयी जानो के लिए हमे बहुत खेद है. भविष्य में नयें तकनीकी से हम लोग दुर्घटना मुक्त कर सकते हैं। कामगारों में  सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने से कमी लाई जा सकती है। बड़ी खदानों में ऑटो और डिजिटल होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। आने वाले समय में  नियम क़ानून  में  आमूल चूल परिवर्तन किया गया है शीघ्र ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खानों  में महिलाओं को रोज़गार देने का प्रावधान किया गया है इसे बढ़ावा दिया जाये.34वां खान सुरक्षा सप्ताह 19 फरवरी से  23 फरवरी 2024 तक मनाया गया। जिसमें हरियाणा, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की लगभग 106 खानों का निरीक्षण सात अलग अलग टीमों ने किया गया। जिसमें छःअलग अलग श्रेणी उच्च मशीनीकृत, अर्ध मशीनीकृत लाइम स्टोन , अर्ध मशीनीकृत मार्बल माइन, अर्ध मशीनीकृत स्टोन माइन, मशीनीकृत स्टोन माइन, रेत बजरी की खान का निरीक्षण अलग पांच टीमों ने किया। खानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  खान पर कार्य, सड़क, कल्याण संशोधन, सुरक्षात्मक उपकरण, एक्सप्लोसिव भंडारण, मशीनों का रख रखाव और सुरक्षित उपयोग, प्रचार, ट्रेनिंग, ध्वनि ओर वायु प्रदूषण,खान में विधुत का इस्तेमाल और  स्वस्छ्ता के आधार पर अंक दिए गए।  इस अवसर पर यश गर्ग, आई ए एस प्रबंध निदेशक, एचएसआईडीसी, एन. संजीव कुमार खान सुरक्षा निदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय के अधिकारी ए.रामबाबू ,मुख्तियार अहमद , ए.रामचन्द्रन सी ,संजीव कुमार एजेंट, खीरी बत्तर स्टोन माइंस,प्रकाश चन्द्र ,रवीन्द्र जाखड़ ,कंचन चक्रवर्ती, ख़ान मालिक मयंक प्रताप सिंह ठाकुर ,सुनील गोयल, दीपक चावला,अशोक छाबड़ा ,डी के सिन्हा , के एन पंत, नागेंद्र राठौर, अंबुजा सीमेंट से सतीश, सीसीई से कुंभाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.