नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी से जिला कांगड़ा के तीर्थ स्थलों श्री ज्वालाजी, कांगड़ा और चामुंडाजी के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग एक बार फिर सिरमौर जिला के लोगों ने की है। सिरमौर जिला के लोगों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई प्रथम दर्शन सेवा रिलिजियस टूरिज्म सर्किट बस सर्विस के तहत प्रदेश सरकार इस बस रूट को शुरू कर सकती है।बता दें कि जिला सिरमौर के हजारों विद्यार्थी हमीरपुर और कांगड़ा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिन्हें सीधी बस सेवा न होने के चलते वाया चंडीगढ़ होकर जाना पड़ता है। इसकी अतिरिक्त पूरे वर्ष भर जिला सिरमौर के लोगों को श्री ज्वालाजी, कांगड़ा स्थित नगरकोट धाम माता ब्रजेश्वरी देवी और श्री चामुंडाजी के लिए हजारों रुपए की टैक्सियां कर देवियों के दर्शन को जाना पड़ता हैं।उधर इस संदर्भ में जब एचआरटीसी नाहन डिपो के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधियों और जिला के लोगों की डिमांड बस चलाने को आती है, तो उसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
