नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने 30 ग्राम चरस सहित एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कपिल छाजटा पुत्र दलीप सिंह गांव माटली डाकघर जरवा जनेली तहसील वा थाना शिलाई जिला सिरमौर के रूप है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने कल शाम करीब 6:50 बजे गश्त के दौरान अशोका गेस्ट हाउस थाना राजगढ़ के पास एक बाइक (एचपी-63ए-9271) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ।जब उसकी जांच की गई तो उसमें से 30 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
