Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनाएं -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनाएं -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaFebruary 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) :– उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न दूरसंचार नेटवर्क जिसमें बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल आदि संस्थान शमिल है से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभ चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में संचार नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिला में 21 मतदान केन्द्रों में दूरसंचार नेटवर्क कमजोर होने के दृष्टिगत शैडो जोन घोषित किया गया है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा नाहन में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल, जियो और ऐयरटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    सुमित खिमटा ने कहा जिला के 21 शैडो जोन वाले मतदान केन्द्रों में दूरसंचार कंपनियां विशेष फोकस करें और समय पर यहां मोबाईल नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिन शैडो जोन में नेटवर्क सुचारू कार्य नहीं कर रहा है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की संभावनायें तलाश की जायें।
    सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया गया कि सभी 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुविधा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जायेगा और 27 शैडो जोन में भी नेटवर्क को सुचारू बनाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
    इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, बीएसएनल की एसडीओ शालिनी सिंह और निर्मल सिंह, एयरटेल से संजय बिस्टा और फकीर चंद जिओ के प्रतिनिधि परविन्द्र व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.