Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों से बढ़ाया जायेगा मतदान प्रतिशत-गौरव महाजन
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों से बढ़ाया जायेगा मतदान प्रतिशत-गौरव महाजन

    By Himachal VartaFebruary 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों ( सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी आरम्भ कर दी है। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार न्यूनतम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला भर में स्वीप गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
    सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने आज बुधवार को नाहन में स्वीप कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।
    गौरव महाजन ने कहा कि लोकंत्रत में एक-एक वोट अमूल्य है और इसी सोच के साथ हमें मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए जारूगक करना है। उन्होंने स्वीप के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सभी विभाग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही नये पात्र युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
    उन्होंने कहा कि प्रथम अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
    गौरव महाजन ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों के अलावा स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र और एनएसएस के स्वयं सेवियों को भी स्वीप गतिविधियों में शामिल कियाा जायेगा।
    80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता घर बैठे कर सकेंगे वोट’
    सहायक आयुक्त ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को स्वैच्छि रूप से घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है इसके लिए फार्म 12-डी भरा जायेगा। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों से अपने क्षेत्र के इन वर्गों के पात्र मतदाताओं को उनकी इच्छा के अनुरूप यह सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
    लोकसभा चुनाव के लिए पदमश्री विद्यानंद सरैक जिला आईकन बने
    लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सिरमौर जिला में पदमश्री विद्यानंद सरैक को जिला आईकन बनाया गया है। इसी प्रकार लोक गायक राजीव राजा और कबडडी खिलाड़ी सुषमा शर्मा को भी जिला आईकन बनाया गया हैं। इन सभी ख्याति प्राप्त व्यक्तियों के माध्यम से जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को जारूगक कर जिला में मत प्रतिशतता बढ़ाने की तैयारी की है।
    स्वीप के जिला नोडल अधिकारी (पी.ओ. डीआरडीए) अभिषेक मित्तल ने जिला में स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    स्वीप के विभिन्न सदस्यों ने इस अवसर पर अपने विचार और अनुभव सांझा किये।
    तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर के अलावा स्वीप कमेटी के विभिन्न सदस्यों और निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.