Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अग्निशमन विभाग ने अंबा शक्ति उद्योग में कामगारों को बताए अग्नि सुरक्षा के तरीके
    सिरमौर

    अग्निशमन विभाग ने अंबा शक्ति उद्योग में कामगारों को बताए अग्नि सुरक्षा के तरीके

    By Himachal VartaFebruary 28, 2024
    Facebook WhatsApp
    कालाअम्ब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत अंबा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर के अंतर्गत आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौके अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में उनकी बढ़ोतरी को मद्देनजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मौक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मौके अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है। आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, तथा सहयोगी टीम के रूप में स्थानीय काला अंब फायर स्टेशन के कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.