नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :– नाहन पुलिस व सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज डॉ वाई एस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कालेज के छात्रों को यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही जानकारी को लोगों तक पहुंचाने की अपील कॉलेज के छात्रों से की गई है । उन्होंने कहा मौजूदा समय में सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है ।सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम शैक्षिक संस्थानों में किए जा रहे हैं साथ ही विभिन्न सड़क मार्गो पर जागरूकता शिविर आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
Breakng
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Monday, June 15
