नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- नाहन उपमंडल के स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत 3 मार्च को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शून्य से 5 वर्ष तक के 12,538 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे 3 मार्च को दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 4 और 5 मार्च को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।यह जानकारी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने दी। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, झुग्गी झोंपड़ी, बस स्टैंड आदि स्थानों पर जाकर सभी बच्चों को दवाई पिलाएं, ताकि कोई बच्चा भी छूट न जाए।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खंड में 99 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 416 स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान और तैयारियों को लेकर जानकारी दी।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10