Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक अयोजित होगा-एल.आर.वर्मा
    सिरमौर

    बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक अयोजित होगा-एल.आर.वर्मा

    By Himachal VartaFebruary 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जायेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध करवाई जायेंगी।
    उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी।
    एल.आर. वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा आदि पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक कदम उठाने और सभी तैयारियां को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
    तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेन्द्र चौहान ने बैठक का संचालन किया और मेले के दौरान किये जाने वाले विभिन्न प्रबंधों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    बैठक में एसडीएम नाहन सलीम अजीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, के अलावा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व मंदिर ट्रस्ट के अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.