नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– नाहन शहर में गुन्नुघाट पुलिस चौकी के सामने कारोबारी प्रकाश जैन के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। गोदाम में आग लगने से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। हालांकि, अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग के भड़कने की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्टसर्किट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गई। आग दोपहर करीब एक बजे भड़की। कारोबारी को लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
