ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव होने से काफी लोगों को बुखार व सर्दी ने जकड़ लिया है। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के चिकित्सकों के पास बुखार, खांसी-जुकाम व सर्दी के मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। रोजाना 100 से अधिक लोग बुखार की जांच करा रहे है तो 200 से ज्यादा लोग परामर्श ले रहे है। मौसम के बदलाव के कारण बीमारियों ने भी अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चिकित्सकों के पास बच्चों के साथ-साथ नौजवानों व बुजुर्गों समेत महिलाओं की भीड़ है। इन दिनों बुखार, खांसी, गले में खराश, नजला-जुकाम, पूरे शरीर में दर्द, ठंड लगना, दस्त, उल्टी, सिर दर्द आदि शिकायतें लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन की ओपीडी 600 से 800 रहती है, लेकिन इन दिनों बदलते मौसम के कारण बुखार, खांसी, गले में खराश, नजला-जुकाम, पूरे शरीर में दर्द, ठंड लगना, दस्त, उल्टी, सिर दर्द की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढऩे से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन की ओपीडी 700 से 900 के आसपास पहुंच चुकी है। अस्पताल में एकाएक ओपीडी बढऩे से मरीजों को चिकित्सकों से चेकअप करवाने के लिए कई घंटे का समय लग रहा है। जिससे पीडि़त मरीजों के साथ अन्य लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
