नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की गाड़ी कमाई का एनपीए का पैसा जल्द वापस करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा ओल्ड पेंशन लागू किए हुए 1 वर्ष हो चुका है, मगर अभी तक केंद्र की मोदी सरकार ने उनका एनपीए का पैसा वापस नहीं किया है।उन्होंने कहा कि यह पैसा आज भी बीमा कंपनियों के खाते में जमा है जिसका वह दोहरा लाभ ले रही हैं। माया राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश का डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी वर्ग काफी रोष में है। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति कि राज्य स्तरीय बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माया राम शर्मा के द्वारा की गई। बैठक में शामिल हेमराज ठाकुर, यशपाल, अरुण, प्रदीप ठाकुर, चतर सिंह, अनिल तोमर, सुशील, अशोक शर्मा, बलबीर, बलवंत चौहान, सुनील, ललित शर्मा सहित 100 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।संघर्ष समिति ने बैठक में स्पष्ट कर दिया कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द उनका एनपीए का पैसा वापस नहीं दिलाया तो वह उनके खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। ओल्ड पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश का कर्मचारी वर्ग केंद्र सरकार के खिलाफ जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
