नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– नाहन शहर के चौगान मैदान के नजदीक 16 वर्षीय बालक के द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमन पुत्र लल्लन प्रसाद ने बीती रात करीब 10:00 बजे के आसपास फांसी लगा ली थी। बालक ने पीपल के चबूतरे के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर के पाइप के साथ रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया था।जैसे ही बालक ने फंदा लगाया उसे कुछ ही मिनट के बाद लोगों ने फंदे से उतार लिया था। बालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा करीब 10:15 बजे के आसपास गुन्नू घाट पुलिस चौकी में इसकी सूचना भी दी। बालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है की पीजीआई में युवक की देर सुबह मौत हो गई। जवान बेटे की मौत हो जाने से गरीब सब्जी विक्रेता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि मृतक बालक का पिता लल्लन प्रसाद पीपल के चबूतरे पर सब्जी बेचकर अपने परिवार को पाल रहा था।16 वर्षीय बालक ने किन कारणों से मौत को गले लगाया यह अब जांच का विषय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक का पोस्टमार्टम पीजीआई में ही होगा। बालक की मौत की पुष्टि जिला पुलिस कप्तान के द्वारा की गई है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
