Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में बलदेव भंडारी के घर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की अपनी संवेदना
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक
    • 24 जून को पालियों में ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ शिविर होगा आयोजित-उपायुक्त
    • जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    • संगड़ाह के घराटी का बेटा शुबू बनेगा डाक्टर
    • बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार, बिना सड़क के चारपाई पर अस्पताल पहुंचा रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भारत विकास परिषद नाहन शाखा के चुनाव संपन्न
    सिरमौर

    भारत विकास परिषद नाहन शाखा के चुनाव संपन्न

    By Himachal VartaMarch 4, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के संयम होटल पक्का टैंक में आज प्रांत के संगठन मंत्री नीरज गोयल की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद नाहन शाखा के चुनाव सर्वसम्मति संपन्न हुए। जिसमें लायक राम भारद्वाज को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव पद के लिए जगत राम शर्मा को चुना गया। इन दोनों के लिए अनुमोदन ओंकार जामवाल द्वारा किया गया।कोषाध्यक्ष पद के लिए मीरा शर्मा को चुना गया। इसका अनुमोदन सत्यम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर प्रांत चुनाव पर्यवेक्षक नीरज गोयल ने सम्पर्क और संस्कार को सबसे अधिक अधिमान देने की बात कही और इस संगठन को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अध्यक्ष लायक राम भार‌द्वाज ने पूरे वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रो. अमर सिंह चौहान, डा. सुरेश जोशी, ओंकार जामवाल, यशपाल शर्मा व वी.सी. जैन ने अपने-अपने विचार रखें कि इस संस्था को आगे कैसे बढ़ाए तथा समाज में सामाजिक गतिविधियां कैसे बढ़ाई जाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रतिब‌द्ध होने पर जोर दिया। प्लास्टिक जैसी चीजों का प्रयोग न करने पर बल दिया जाए तथा बच्चों में पनप रही नशे की प्रवृत्ति पर भी प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारित बनने पर बल दिया जाएं ताकि देश में बच्चे जो कि देश का भविष्य है वह आगे आए और उनको अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीयों को चयनित करने का अधिकार दिया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए सहमति बनी। मंच का संचालन सचिव सुनील दत्त शर्मा जी ने किया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यावरण समिति के सचिव ओंकार जामवाल तथा महिला प्रांत संयोगिता सत्यम शर्मा पांवटा साहिब शाखा के अध्यक्ष अनिल सैनी, विशाल बसंल भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी विजय जैन, प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, डॉक्टर सुरेश जोशी, राजेश भार्गव, अशोक सैनी, संजीव कुमार, पवन कमल, कृष्ण चन्द सोहल, प्रदीप शर्मा, सतीश रात्रा, मोहिन्द्र कवंर, जगदीश शर्मा, यशपाल शर्मा, महिला प्रमुख सुमन शर्मा अनुराधा मोहिल उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में बलदेव भंडारी के घर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की अपनी संवेदना
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक
    • 24 जून को पालियों में ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ शिविर होगा आयोजित-उपायुक्त
    • जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    • संगड़ाह के घराटी का बेटा शुबू बनेगा डाक्टर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.