नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय नाहन के डीआरडीए हॉल में आज सिरमौर की 6 शराब इकाईयों की नीलामी 78 करोड़ 41 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 5 बजे तक चली। जिनमें नाहन-कालाअंब, ददाहू-राजगढ, खजूरना-बहराल, नैना टिक्कर-जमटा, बद्रीनगर-शिलाई व पुरूवाला-गोविन्दगढ इकाईयां लेख राम एंड कम्पनी, सोलन के पक्ष में गई। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। छः यूनिट का आरक्षित मूल्य 78 करोड़ 40 लाख 30 हजार 4 सौ 58 रुपये निर्धारित किया गया था।अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय शिमला से अनुपम कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर से हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
