नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– अमर शहीद समीर के पैतृक गांव राजपुर स्थित शहीदी स्थल पर प्रातः 10 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव के सदस्यों ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद समीर 3 ग्रिनेडियर में भर्ती हुए थे और 2002 में 39 राष्ट्रीय राइफल के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सुरनकोट में तैनात थे। 05 मार्च 2002 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सिपाही समीर वीरगति को प्राप्त हुए। वर्तमान में शहीद समीर के परिवार में उनकी माता कमला देवी व सेना से सेवानिवृत्त उनके बड़े भाई अमित कुमार व उनकी पत्नी है। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही समीर के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।इस मौके माता श्रीकमला देवी व भाई अमीत कुमार ने स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत राष्ट्रीयगान तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद समीर की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
