नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट को लेकर मौजूदा सांसदों की धड़कनें तेज हो गई है। तीन एक के आंकड़े वाले प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर हाई कमान गहन माथा पच्ची में है। सूत्रों की माने तो प्रदेश की चार सीटों में से दो सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। माना यह जा रहा है कि भाजपा 33 फ़ीसदी महिला आरक्षण का 2027 के लिए मसौदा तैयार कर रही है।बीते विधानसभा चुनाव में जितने भी शीर्ष नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए थे सभी ने महिला वोट बैंक को भविष्य के लिए आधार बनाया है। बता दें कि महिला वोट बैंक ऐसा बैंक है जो स्थाई रूप से लंबे समय बना भी रहता है। प्रदेश में 68 विधायकों में से केवल एक महिला विधायक ही विधानसभा में बैठती जो कि प्रदेश की महिलाओं का भाजपा की ओर से नेतृत्व करती है।जाहिर है मौजूदा उत्पन्न राजनीतिक हलचलों के बाद भाजपा कम से कम इस महिला को शिमला पार्लियामेंट्री सीट से प्रत्याशी नहीं बनाएगी। अब प्रदेश की ऐसी कौन सी दो सीटें होगी जिन पर हाई कमान महिला प्रत्याशी उतारेगी। शिमला पार्लियामेंट्री सीट पर फिलहाल भाजपा के ही सांसद सुरेश कश्यप है। यहां यह भी बता दें कि भाजपा द्वारा जो पहली लिस्ट जारी की गई है उसकी 195 सीटों में से 28 सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।जोकि फिलहाल न काफी भी माना जा रहा है। मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अटकलें चंडीगढ़ से संभावित प्रत्याशी के लिए लग रही हैं। मंडी की सीट पर जहां कंगना रनौत की अटकलें थी वह अब पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी हैं। मंडी सीट पर ब्रिगेडियर साहब को फिर से भी उतर जा सकता है।ऐसे में यदि कहा जाए कांगड़ा सीट तो प्रदेश में फिलहाल भाजपा के पास कोई दमदार चेहरा नहीं है। अटकलें तो यह भी है कि जिस तरीके से भाजपा प्रैक्टिकल कर रही है या कहो मोदी लहर के सहारे नैया को लहरों के हवाले किया गया है। ऐसे में बाहर से भी कोई महिला उतारी जा सकती है या नहीं कह नहीं सकते।बड़ी बात तो यह भी है कि भाजपा संगठन में जिस नाम के चर्चे ज्यादा होते हैं अक्सर वह हाशिए पर चला जाता है। बरहाल अब दोनों की नहीं बल्कि कुछ घंटे के इंतजार कहीं जा सकती है कि दूसरी लिस्ट में हिमाचल के संभावित प्रत्याशियों के खुलासे हो सकते हैं।
Breakng
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
Monday, June 15
