नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– एलसिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला इस बार 09 और 10 अप्रैल, 2024 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी जानकारी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तीन दिनों तक मेला आयोजन स्थल पर दुकानें लगाई जाएंगी और दुकानें लगाने के लिए प्लांटों की नीलामी की जाएगी। बैठक में मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर पच्छाद मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, प्रधान व्यापार मंडल नारग मुकेश वर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग रोहित वर्मा, मेला समिति के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Monday, June 15
