Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग ने आयोजित किया सम्मान समारोह
    सिरमौर

    नाहन पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग ने आयोजित किया सम्मान समारोह

    By Himachal VartaMarch 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. वाई एस परमार राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन में इतिहास विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रेमराज द्वारा की गई। जबकि कार्यक्रम में उपप्राचार्या डॉ. उत्तमा पांडे व सहायक आचार्य इतिहास डॉ. पंकज चांडक द्वारा मुख्य अतिथि के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन भी किया गया।विभाग अध्यक्ष बी आर ठाकुर के द्वारा सत्र 2023-24 में इतिहास विभाग के द्वारा आयोजित की गए विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। आयोजित समारोह के दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में टीम सिंधु की रवीना, संजना व तनुजा प्रथम रहीं।बड़ी बात यह रही कि वर्षभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी उचित सम्मान के साथ पारितोषिक किया गया। जिसमें इतिहास लेखन कला में कुमारी शीतल, प्रीति व नेहा व ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शन में सुमन,विजय व सुजाता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें।इस समारोह के दौरान सिरमौर के इतिहास को दर्शाती ऐतिहासिक वृत्त चित्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस सम्मान समारोह को कॉलेज के ही छात्र व छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय व पहाड़ी नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया गया।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रोग्राम में उन्होंने अपने संबोधन में विधार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतिहास विभाग के द्वारा जिस तरीके से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई वह सराहनीय है।कार्यक्रम में डॉ. पंकज चांडक, सीनियर प्रोफेसर डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. नीलकांत, डॉ. यशपाल, डॉ. कमल डोगरा, डॉ. रिचा, प्रो भारती व प्रो नवदीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.