नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नारी शक्ति वंदन दिवस के अवसर पर हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश में नारी शक्ति की ताकत को बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में आज आधी शक्ति नारी की आंकी गई है और छुन का समयमान करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव बहुत नजदीक हैं और महिलाओं को पहली बार 33 प्रतिशत की भागेदारी मिल रही है। डा बिंदल ने कहा कि महिलाओं के लिए कई प्रकार के आर्थिक लाभों की स्कीमें चलाई जा रही है जिनके आधार पर उन्हें लाखों का लाभ भी उठाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में तीन करोड़ महिलाओं को पक्के मकान दिए गए हैं, सस्ते सिलेंडर उपलब्ध कराए, घर घर नल लगाए गए और शौचालयों का निर्माण कराया गया ताकि महिलाओं को पूरी सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि महिला मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा और इस आधार को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 370 का और एनडीए का 400 पार का रखा गया है जिस म मुख्य भूमिका महिलाओं की ही है और इसे पूरा करने के लिए महिलाओं को बडचड कर आगे आने की उम्मीद है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
