Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा उपाध्यक्ष का बयान जनता से छलावा – जिला भाजपा प्रवक्ता
    सिरमौर

    विधानसभा उपाध्यक्ष का बयान जनता से छलावा – जिला भाजपा प्रवक्ता

    By Himachal VartaMarch 7, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-   सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने गत दिवस सिरमौर जिला के हरिपुरधार में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के उस बयान को क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा करार दिया है जिसमें उन्होंने 3 मई से हरिपुरधार में होने वाले मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू के शिरकत होने और मुख्यमंत्री द्वारा हरिपुरधार में सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा कराने की बात कही है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता मेलाराम शर्मा, जिला युवा भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष वेद ठाकुर और रेणुका मंडल सचिव गोपाल भंडारी ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने बिना सोचे समझे यह बयान देखकर उस सूक्ति को चरितार्थ किया है जिसमें ना नौ मन तेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। उन्होंने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण ना तो मुख्यमंत्री हरिपुरधार के मेले में भाग ले पाएंगे और ना ही सिविल अस्पताल की घोषणा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के बयान के अनुसार यदि मुख्यमंत्री ने हरिपुरधार में भाजपा सरकार द्वारा खोले गए सिविल अस्पताल की मांग को जायज ठहराया है तो इसे फिर से खोलने की अधिसूचना लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं करवा देते। इस तरह से क्षेत्र के लोगों को झूठ बोलकर ठगना विधानसभा उपाध्यक्ष को शोभा नहीं देता।   भाजपा नेताओं ने याद कराया कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा हरिपुरधार में सिविल अस्पताल को खोलने  की अधिसूचना को यदि मुख्यमंत्री सुक्खू ने जायज माना है तो 1 वर्ष के दौरान इसकी अधिसूचना जारी क्यों नहीं की गई। अब जब सिर पर लोकसभा चुनाव है तो कांग्रेसी नेता फिर से झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने हरिपुरधार की मेला कमेटी को भी याद कराया कि कांग्रेसी नेता गत वर्ष भी मेले के आखिरी दिन तक मुख्यमंत्री सुक्खू के हरिपुरधार मेले में आने का लॉलीपॉप देते रहे परंतु मुख्यमंत्री नहीं आए। अब फिर से विधानसभा उपाध्यक्ष और यहां के कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से यहां के लोगों से झूठ बोल कर भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेसी नेताओं के झूठ का पर्दाफाश करते हुए कहा कि क्षेत्र की जागरूक जनता आदर्श चुनाव आचार संहिता के मायने समझती है जिसके चलते मुख्यमंत्री न तो मेले में शिरकत कर सकते हैं और न ही कोई घोषणा कर सकते हैं। मेलाराम शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अब लोग कांग्रेसी नेताओं के झूठे प्रलोभनों और ठगी का शिकार होने वाले नहीं है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष और यहां के कांग्रेसी नेताओं को चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री द्वारा सिविल अस्पताल खोलने की मांग को जायज ठहराया गया है तो इसकी अधिसूचना लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले जारी करायें अन्यथा क्षेत्र की जनता ने कभी माफ नहीं करेगी। जिला भाजपा प्रवक्ता ने विधानसभा उपाध्यक्ष से पूछा है कि वह पूर्व भाजपा सरकार द्वारा रेणुका चुनाव क्षेत्र में खोले गए ददाहू के विकासखंड कार्यालय, संगड़ाह के विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय, हरिपुरधार के विद्युत उपमंडल कार्यालय और अनेक स्कूलों को अपग्रेड करने की योजनाओं के बारे में भी सुक्खू सरकार द्वारा जायज नाजायज ठहराने की बात का खुलासा करें और इन विकास योजनाओं बड़े अपनी स्थिति भी स्पष्ट करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.