नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– आए दिन बढ रहे ऑनलाइन ठगी के मामलो में लोगों को ठगने के लिए एक विदेशी स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट और ऐप के साथ.साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीएसपी पांवटा अदिति सिंंह ने जनसाधारण को आगाह करते बताया कि इस धोखाधड़ी व ठगी से कई लोग शिकार हो चुके हैं और अब उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। डीएसपी पांवटा अदिति सिंह ने बताया कि सैकड़ों लोगो को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। कुछ फर्जी धोखेबाज खुद को निवेशक बताकर ग्रुप में फर्जी निवेश और अपने संबंधित बैंकों से निकासी का दावा करते हुए बातचीत करते रहते हैं।अदिति सिंह ने कहा कि जालसाज हर दिन करोड़ों रुपये लूट रहे हैं। नकली टिप्पणियों के कारण लोग अधिक लाभ कमाने के लिए ट्रेडिंग में अधिक पैसा निवेश करने के लिए प्रलोभित होते हैं। पैस वापस मांगने के समय ये कम्पनी के लोग कोई भी जवाब देना बंद कर देते हैं।डीएसपी ने लोगों को सलाह देते हुए नकली व्यापार और निवेश के अवसरों से सावधान रहें। ऑनलाइन ट्रेडिंग और ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप तथा ऐप पर कभी भरोसा न करें और ऐसी ऑनलाईन ठगी से सावधान रहे। इसके साथ साथ अपने आस पडोस के लोगो को भी ऑनलाईन ठगी के बारे मे जागरुक करे।
Breakng
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
Monday, June 15
