Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 09 प्रशिक्षु निलंबित
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 09 प्रशिक्षु निलंबित

    By Himachal VartaMarch 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में रैगिंग के एक मामले में कॉलेज प्रबंधन ने 9 एमबीबीएस प्रशिक्षु डाक्टरों को 45 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही इन पर  50,000-50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई है। अब तक मेडिकल कॉलेज में इस तरह का बड़ा मामला सामने नहीं आया था।लिहाजा, 2016 में खुले इस कॉलेज में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने बताया कि वर्ष 2022 बैच के 9 छात्र 4 मार्च को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के हॉल में 2023 बैच के जुनियर छात्रों की रैगिंग में शामिल पाए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार जूनियर छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए इन्क्वायरी कमेटी (छात्र कल्याण सलाहकार कमेटी) ने इसकी जांच की। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पर विचार किया और इन 9 छात्रों को 45 दिनों के लिए कक्षाओं से निलंबित कर दिया है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है।कमेटी की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार अब इन छात्रों को एक वर्ष की अवधि के लिए किसी भी खेल या साहित्यिक समारोह में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. राजीव तुली ने मामले की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.