नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– महाशिवरात्रि का पर्व जिला सिरमौर के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक्कर व फल, भांग धतूरा आदि से जलाभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों के लिए फलाहार का भंडारा भी लगाया गया। शिवरात्रि पर्व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्योहार है। आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। रानीताल स्थित शिव मंदिरों में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।भक्तों ने लाइनों में लगकर पावन पिंडी के दर्शन किए। मंदिरों में भोले बाबा के भजन गूंजते रहे। इससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।
Breakng
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
- हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता
- उद्योग के जीएम ने की आत्महत्या, कर्ज बना वजह!
- ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज के छात्रों ने ज़ोनल शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान की फसलों का बीमा 15 जुलाई तक होगा
Saturday, June 28