नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में रैगिंग के एक मामले में कॉलेज प्रबंधन ने 9 एमबीबीएस प्रशिक्षु डाक्टरों को 45 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही इन पर 50,000-50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई है। अब तक मेडिकल कॉलेज में इस तरह का बड़ा मामला सामने नहीं आया था।लिहाजा, 2016 में खुले इस कॉलेज में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने बताया कि वर्ष 2022 बैच के 9 छात्र 4 मार्च को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के हॉल में 2023 बैच के जुनियर छात्रों की रैगिंग में शामिल पाए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार जूनियर छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए इन्क्वायरी कमेटी (छात्र कल्याण सलाहकार कमेटी) ने इसकी जांच की। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पर विचार किया और इन 9 छात्रों को 45 दिनों के लिए कक्षाओं से निलंबित कर दिया है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है।कमेटी की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार अब इन छात्रों को एक वर्ष की अवधि के लिए किसी भी खेल या साहित्यिक समारोह में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. राजीव तुली ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
