नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस ने शिलाई व ददाहू में गश्त के दौरान दो अलग अलग मामलों में चरस व नशीले कैप्सूल बरामद करके दो आरोपियों को हिरासत लेकर अदालत में पेश किया है।जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति मंगत राम, निवासी गांव कोठी, डाकघर मालत,तहसील कुपवी, जिला शिमला के कब्जे से 1.093 किलो ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को 13 मार्च तक पुलिस रिमांड में रखने केआदेश दिए है। एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गश्त व यातायात चैकिंग के दौरान बायरी के समीप नाहन की तरफ से आ रहे एक स्कूटी चालक इन्द्र सिंह, निवासी गांव धार टारन, तहसील ददाहु जिला सिरमौर तथा स्कूटी पर पिछली सीट पर बैठे अरुण धीमान, निवासी बडोन, ददाहू जिला सिरमौर के कब्जे से 576 नशीले कैप्सुल बरामद किए है। मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत ने 04 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है। दोनों मामलों में जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत ने 04 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है। दोनों मामलों में जांच जारी
Breakng
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
Monday, June 15
