नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सैनवाला जंगल में हाथीने एक व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हाथी ने व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तपेंद्र (48) पुत्र हीरा सिंह गांव क्यारी डाकघर क्यारी गुंडा तहसील कमराऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस को मौके पर हाथी के पैरों के निशान भी मिले है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रताप परमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हाथी का हमला ही प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Breakng
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
Monday, June 15
