नाहन 10 मार्च (एसपी जैरथ):- प्रदेश में नाबालिग युवतियों से दुराचार करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत 17 साल की एक नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग युवती ने आरोपी पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पीड़िता ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोपी को अच्छी तरह से जानती है।पुष्टि करते हुए डीएसपी विद्याचंद नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
