नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिन्दू आश्रम नाहन में भाजपा मंडल नाहन का त्रिदेव सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बी.एल.ए. ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया है।उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में आए दिन सड़क, पेयजल, बिजली, पुलों, स्कूलों व अस्पतालों का शिलान्यास-उद्घाटन लोकार्पण होता रहता था। परन्तु विगत 15 महीनों में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास कार्य, सडकों का निर्माण, नई पेयजल योजनाओं का निर्माण बंद हो गया है।उन्होंने कहा कि नई उप तहसील, पटवार सर्कल, पी. एच.सी. वैटनेरी सब बंद करवा दी गई। बिंदल ने कहा कि शहर का व गांव का विकास बंद हो गया है। केवल कांग्रेस के चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम चला है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नाहन का काम बंद करना नाहन के इलाके की जनता के साथ बड़ा अन्याय व धोखा है।बिंदल ने कहा कि 2012 में यह अस्पताल 12 डाक्टरों का अस्पताल था। 2017 से 2022 के मध्य इसमें 112 डाक्टर हो गए। उन्होंने कहा कि नए सी.टी. स्कैन, नए अल्ट्रा साऊंड लगाए गए, नई लैब लगाई गई, नए ऑपरेशन थिएटर बनाए गए, नए वेंटिलेटर लगाए गए, नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।अब वेंटिलेटर भी बंद, नए भवन का निर्माण भी बंद है।उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल नया बन रहा था, उसका काम भी बंद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार ताला बंदी की सरकार है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, जिला उपाध्यक्ष तपेन्द्र शर्मा, बिजेश गोयल, प्रीतमोहन शर्मा, राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, नाहन मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, पालक, बी.एल.ए. व अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
