नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च 2024 को प्रस्तावित सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के प्रवास के दृष्टिगत आज सोमवार को नाहन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च को शिलाई प्रवास प्रस्तावित है और इस दौरे को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय पर मुक्कमल करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं।*राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 13 मार्च 2024 का प्रस्तावित नाहन प्रवास*उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि 13 मार्च 2024 को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का नाहन प्रवास प्रस्तावित है।सुमित खिमटा ने राज्यपाल के नाहन प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, कांडेंट होम गार्ड टी.आर. शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, कार्यकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक उद्यान एस.के. बक्शी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस असर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15
