Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को लगा ग्रहण- डा बिंदल
    सिरमौर

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को लगा ग्रहण- डा बिंदल

    By Himachal VartaMarch 11, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिन्दू आश्रम नाहन में भाजपा मंडल नाहन का त्रिदेव सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बी.एल.ए. ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया है।उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में आए दिन सड़क, पेयजल, बिजली, पुलों, स्कूलों व अस्पतालों का शिलान्यास-उद्घाटन लोकार्पण होता रहता था। परन्तु विगत 15 महीनों में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास कार्य, सडकों का निर्माण, नई पेयजल योजनाओं का निर्माण बंद हो गया है।उन्होंने कहा कि नई उप तहसील, पटवार सर्कल, पी. एच.सी. वैटनेरी सब बंद करवा दी गई। बिंदल ने कहा कि शहर का व गांव का विकास बंद हो गया है। केवल कांग्रेस के चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम चला है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नाहन का काम बंद करना नाहन के इलाके की जनता के साथ बड़ा अन्याय व धोखा है।बिंदल ने कहा कि 2012 में यह अस्पताल 12 डाक्टरों का अस्पताल था। 2017 से 2022 के मध्य इसमें 112 डाक्टर हो गए। उन्होंने कहा कि नए सी.टी. स्कैन, नए अल्ट्रा साऊंड लगाए गए, नई लैब लगाई गई, नए ऑपरेशन थिएटर बनाए गए, नए वेंटिलेटर लगाए गए, नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।अब वेंटिलेटर भी बंद, नए भवन का निर्माण भी बंद है।उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल नया बन रहा था, उसका काम भी बंद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार ताला बंदी की सरकार है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, जिला उपाध्यक्ष तपेन्द्र शर्मा, बिजेश गोयल, प्रीतमोहन शर्मा, राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, नाहन मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, पालक, बी.एल.ए. व अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.