नाहन 12 मार्च (एसपी जैरथ):- विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले यह पद उपायुक्त सिरमौर देख रहे थे।उपायुक्त को अब बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व 2012 से 2017 के बीच सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहते हुए भी विनय कुमार श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।उनके अध्यक्ष बनने से तीर्थ में विकास की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। उनकी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से इलाके के लोगों में खुशी की माहौल है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
