नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- कालाअंब स्थित एक निजी कम्पनी ने कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस एवं बिना सैलरी दिये बिना आज दरवाजे बंद कर दिए हैं । जिस कारण इन कर्मचारियों के परिजनों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है । शिकायत लेकर कंपनी के सैंकड़ों कर्मचारी लेबर इंसपेक्टर से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे ।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कम्पनी का मैनेजर पहले से ही लेबर इंस्पेक्टर के पास बैठा होने के कारण उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर पर मैनेजर की भाषा बोलने का आरोप लगाया जिस कारण उनको अपनी शिकायत को लेकर जिला उपायुक्त के पास जाना पड़ा। हालांकि लेबर इंस्पेक्टर विवेक नेगी ने इस बात को नकार दिया है। उपायुक्त महोदय के हस्तक्षेप के बाद जिला श्रम रोजगार अधिकारी ने उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।कर्मचारियों में रामरत्न, नीतेश राणा, नागेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र ,संतोष, धर्मेन्द्र, विजय कुमार, शिवलाल, रमेश समेत लगभग 50 कर्मचारियों ने बताया कि जब आज सुबह वो काम पर पहुंचे तो कालाअंब स्थित मेरून इंडस्ट्री ने उनके लिए अचानक दरवाजे बंद कर दिये हैं। जबकि पिछले कई दिनों से उन्हें कंपनी के बंद होने की जानकारियां मिल रही थी।उन्होंने जब इस बारे में मैनेजमेंट को पूछा तो उन्होंने कंपनी के बंद होने की बात को नकार दिया था। आज अचानक गेट बंद होने के कारण सभी कर्मचारी सड़कों पर आ गए हैं।उधर इस मामले में कालाअंब स्थित मेरून इंडस्ट्री के मालिक रोहित सूरी ने बताया कि कंपनी पिछले कई दिनों से घाटे में चल रही है। जिस कारण उन्हें कंपनी को बंद करना पड़ रहा है जिस भी कर्मचारी की कोई भी हिसाब किताब रहता है वो कंपनी से ले सकता है। जिसके लिए गेट पर नोटिस लगाया हुआ है
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
