नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों के दरें आज तय कर दी गई हैं। उन्होंने सभी राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियो से अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्धारित दरों की जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न वस्तुओं के दरों की जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी राजीव अरोड़ा, के अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद तथा प्रमोद कुमार, भाजपा के प्रतिनिधि संजय गोयल, आप के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
