Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांचने के लिए केंद्र सरकार ने भेजी गाड़ी
    सिरमौर

    सिरमौर में खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांचने के लिए केंद्र सरकार ने भेजी गाड़ी

    By Himachal VartaMarch 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश को खाद्य वस्तुओं के सैंपल की जांच को लेकर आधुनिक सुविधाओं से लैस पहली चलती फिरती लैब सिरमौर को मिली है। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को पहला वाहन भेज दिया गया है। हालांकि अभी इस वाहन में बनाई गई लैब शुरू नहीं हुई है।इसके लिए अभी स्टाफ व अन्य औपचारिकताओं को पुरा किया जा रहा है। इसके बाद लैब में कार्य शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के मिलने से खाद्य वस्तुओं में की जा रही मिलावट की शिकायतों पर अब तेज गति से कार्रवाई होने की उम्मीद है।पहले संबंधित अधिकारियों की टीमों द्वारा सैंपल को एकत्रित कर प्रदेश की कंडाघाट और महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों की लैबों में जांच के लिए भेजा जाता था। अब इस लैब के माध्यम से कहीं भी सैंपल की जांच की  जा सकेगी।  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश को यह एकमात्र वाहन मिला है। इसे जिला सिरमौर में भेजा गया है। इस वाहन को सिरमौर के अलावा अन्य जिलों के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है। उक्त मोबाइल लैब के माध्यम से न केवल खाद्य वस्तुओं की सैंपल की जांच होगी बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने को लेकर भी काम किया जाएगा। वाहन पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के साथ-साथ जागो ग्राहक जागो आदि अंकित किया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को भविष्य में मिलावट को लेकर भी जागरूक किया जा सकेगा। लैब के लिए स्टाफ व अन्य औपचारिकताएं पुरी होते ही सेवाएं शुरू होंगी। उक्त लैब के माध्यम से मौके पर ही खाद्य वस्तुओं के सैंपल की जांच की जा सकेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.