नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला मुख्यालय नाहन के गोविदगढ़ मोहल्ले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग सड़क की आवश्यक मुरम्मत के लिए आगामी 21 मार्च 2024 तक वाहनों की आवाहजाही के रूट को डाईवर्ट किया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां जारी एक आदेश में कहा कि गोविंदगढ़ मोहल्ले से होकर गुजरने वाली सड़क की जरूरी मुरम्मत के दृष्टिगत 12 मार्च से 21 मार्च 2024 तक इस मार्ग पर रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मुरम्मत कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मुरम्मत के दृष्टिगत 12 मार्च से 21 मार्च 2024 तक रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाहन शहर के बवेजा पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट और दिल्ली गेट से बवेजा पेट्रोल पंप की ओर चलने वाले वाहन वाया बस्ती चौक से बस स्टैंड, डाईट (जेबीटी) व गुन्नुघाट होकर दोनो तरफ चलेंगे। जिला दंडाधिकारी द्वारी जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंधित समय में केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के परिचालन की ही स्वीकृति होगी।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
