Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर परिषद की बैठक का कांग्रेस पार्षदों ने कियावत बहिष्कार
    सिरमौर

    नगर परिषद की बैठक का कांग्रेस पार्षदों ने कियावत बहिष्कार

    By Himachal VartaMarch 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):– आज नाहन नगर परिषद के जनरल हाउस का कांग्रेसी पार्षदों ने बहिष्कार किया। नगर परिषद में जनरल हाउस को लेकर भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों में हुई तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेसी पार्षदों में शामिल राकेश गर्ग योगेश गुप्ता वीरेंद्र पासी ने शुक्रवार को हुए जनरल हाउस को नियमों के खिलाफ बताया।पार्षद राकेश गर्ग ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा पार्षदों में अपनी महिला पार्षद के पति के किराए को माफ करवाने को लेकर जनरल हाउस का आयोजन मीटिंग हॉल में ना करवाकर नगर परिषद की अध्यक्ष के कमरे में करवाया। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही तय किया गया था कि नगर परिषद में आयोजित होने वाले जनरल हाउस की बैठक मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी ना कि अध्यक्ष के कमरे में।नाहन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा है। नगर परिषद की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा समर्थित हैं। राकेश गर्ग और उनके सहयोगी पार्षदों का आरोप भी है कि नगर परिषद जानबूझकर नियमों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्किंग के उद्घाटन को लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष का फट्टा वहां पर लगाया गया था।उन्होंने बताया कि जबकि नवनिर्मित पार्किंग के उद्घाटन को लेकर सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे कि पार्किंग का उद्घाटन स्थानीय विधायक के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा डीसी सिरमौर की मार्फत उद्घाटन को लेकर प्रस्ताव सरकार के समक्ष भेजा गया था। राकेश गर्ग का आरोप है कि भाजपा समर्थित महिला पार्षद के पति को निजी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर जनरल हाउस नगर परिषद की अध्यक्ष के कमरे में रखा गया।उन्होंने बताया कि यह पहले से ही तय था कि आज तक जितने भी जनरल हाउस हुए हैं वह नगर परिषद के मीटिंग हॉल में ही आयोजित हुए हैं। राकेश गर्ग का कहना है कि आपदा के दौरान कई लोगों की दुकानों और मकान को नुकसान पहुंचा है ऐसे में केवल पार्षद के पति कहीं मुद्दा क्यों एजेंडे में शामिल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों के द्वारा नहर नगर परिषद को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना रखा है।पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित पार्षद व अध्यक्ष आम जनता के मुद्दों से ज्यादा निजी मुद्दों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षदों चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह नाहन नगर परिषद को किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारियों का अड्डा नहीं बनने देंगे। पार्षद राकेश गर्ग का कहना है कि यदि उनकी नियत सही होती तो जनरल हाउस की बैठक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के कमरे में भी आयोजित की जा सकती थी।इस बैठक में कल 10 मुद्दे रखे गए थे जिन पर जनरल हाउस में चर्चा की जानी थी। बहिष्कार करने वाले पार्षदों में राकेश गर्ग योगेश गुप्ता तथा वीरेंद्र पासी शामिल रहे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.