Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हाथ से मैला ढोने वाले सफाई कर्मियों का पता लगाने के लिए सर्वे प्रारम्भ -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    हाथ से मैला ढोने वाले सफाई कर्मियों का पता लगाने के लिए सर्वे प्रारम्भ -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaMarch 16, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैला ढोने का कार्य करने वाले अथवा हाथ से गंदगी साफ करने वाले सफाई कर्मचारियों का पता लगाने और उनके कल्याण, उत्थान एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए सिरमौर जिला में सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एक व्यापक सर्वे कार्य आरम्भ किया गया है। इस सर्वे कार्य हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
    जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने  आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय सर्वे कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला में सर्वे कार्य 15 मार्च से प्रारम्भ हो गया है और 15 अप्रैल 2024 तक यह सर्वे कार्य संपन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ के माध्यम से पंचायतों द्वारा सर्वे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सूचना शहरी और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्देश दिए गए हैं।
    सुमित खिमटा ने कहा कि यद्यपि अभी तक की जानकारी के अनुसार जिला सिरमौरा में आधुनिक शौचालयों के निर्माण के कारण अब पुराने ढंग से मैला ढोने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन, सेप्टिक टैंकों, शौचालयों और नालियों की सफाई के लिए अक्सर सफाई कर्मचारियों की सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये कर्मचारी अभी भी यह कार्य हाथ से कर रहे हैं तो इन्हें भी सर्वे में शामिल किया जा सकता है।
    उपायुक्त ने ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और शहरी निकाय के अधिकारियों को सर्वे के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र सफाई कर्मचारी 15 अप्रैल 2024 तक अपने दावे प्रस्तुत कर सकें।
    जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन किया और सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्यों में हरीश कल्याण, गौतम चौहान, साहिल व अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.