Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पशु तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी
    सिरमौर

    पशु तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी

    By Himachal VartaMarch 18, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पशु तस्करी मामले में सिरमौर की कालाअंब पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद आलीम निवासी गांव सैखू मुहाईजपुर, डाकघर मुज्जफराबाद, तहसील बैहट, उतरप्रदेश को गंदेवड़, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इसे सिरमौर ले आई है। जिसे जल्द अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि ये आरोपी सोमवार के दिन पशु चोरी करते थे और अगले ही दिन यानी मंगलवार को यूपी की पशु मंडी में बेच देते थे। आरोपी कालाअंब के हिस्सों से पशु चोरी करते थे, जिनसे पुलिस ने पिस्टल और रौंद भी बरामद किए हैं।आरोपी हिमाचल, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में पशु चोरी के मामलों में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। वारदात में शामिल गाड़ी बिना नंबर की होती थी, जिसको तिरपाल से ढककर रखा जाता था और रात के समय चोर रास्तों से पशुओं को सहारनपुर पहुंचाया जाता था।बता दें कि आरोपी असलम उर्फ इस्लाम (29) पुत्र नियामुल दीन गांव खैरी बास डाकघर ताजेवाला तहसील व थाना प्रताप नगर जिला यमुनानगर ( हरियाणा) और सह आरोपी सद्दाम (24) पुत्र रिजवान निवासी गांव मुजाहिद पुर डाकघर मजफराबाद थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर यूपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।सद्दाम पशुओं की मोहरी बेचने का काम करता था और मोहरी बेचने के बहाने हिमाचल आकर पशुओं की रेकी करता था। वारदात के दौरान पशु तस्कर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। इनके खिलाफ कालाअंब में धारा 379, 307, 120बी आईपीसी और 25-54-59 इंडियन आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगामी अंवेषण जारी है। पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में चल रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.