नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बीते दिनों सिरमौर के कालाअंब में हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को नाहन के साई अस्पताल के समीप रहने वाली अंजलि ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाम करीब 5:40 बजे जब वह नाहन से मैनथापल में चंदेल ढाबा के पास पहुंची तो सड़क के बांई तरफ कृष्णावती नाम की महिला मृत अवस्था में पडी हुई थी।माहिला को किसी अज्ञात वाहन (ट्रक) ने टक्कर मारी थी और वाहन चालक अपने ट्रक सहित मौका से फरार हो गया था। दुघर्टना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने ट्रक की तलाश के लिए पूछताछ शुरू की और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। कैमरों की मदद से पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का नंबर HP17D-8033 पाया गया।लिहाजा पुलिस ने चालक (मालिक) सनदेव सिंह गांव व डाकघर पुरुवाला, कांशीपुर तहसील पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
