शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपए को लेकर विवाद और गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अन्य विधायकों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में यह मांग की गई है कि इस स्कीम को लेकर प्रदेश भर में भरवा जा रहे फॉर्म बंद करवाए जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता गाडिय़ों में भर भरकर महिलाओं को लोकमित्र केंद्र या सरकारी दफ्तरों में ले जा रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है कि अभी फॉर्म नहीं भरे, तो 1500 रुपए नहीं मिलेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एक सुनियोजित ठगी है। राज्य सरकार ने यदि इस स्कीम को लागू करना था, तो इस बार बजट में घोषणा होनी चाहिए थी।अब इसके लिए बजट से बाहर 800 करोड़ कहां से आएंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले भी इस तरह के फार्म भरवाये थे, जो बाद में गायब हो गए। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आनन-फानन में इस स्कीम को लांच कर दिया गया, जबकि बजट है नहीं। भाजपा की ओर से ज्ञापन मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
