Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई न्यूरोफिजियोलॉजी लैब, दरें हुई तय
    सिरमौर

    मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई न्यूरोफिजियोलॉजी लैब, दरें हुई तय

    By Himachal VartaMarch 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में न्यूरोफिजियोलॉजी लैब ने काम करना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने टेस्ट की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। अब मरीजों को रोग के उपचार के लिए बाहरी राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।इस लैब के शुरू होते ही जिला सिरमौर के लोगों को ईईजी, एनसीएस, ईएमजी, वीईपी और ब्रेन स्टेम अवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री से संबंधित सभी टेस्टों की सुविधा नाहन मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध होगी। इससे पहले इन टेस्टों को करवाने के लिए चंडीगढ़, देहरादून, पंचकूला, यमुनानगर और सोलन जाना पड़ता था।मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि जनरल वार्ड में उपचाराधीन मरीजों और प्राइवेट वार्ड के मरीजों के लिए सभी टेस्टों के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। जनरल वार्ड के मरीजों के लिए ईईजी के 550 रुपए और प्राइवेट वार्ड 830 रूपए का शुल्क रखा गया है।नर्व कंडक्शन वेलोसिटी (एनसीएस) के जनरल वार्ड रोगी के लिए 550 रुपए और प्राइवेट वार्ड 830 रुपए, इलेक्ट्रोमयोग्राफी (ईएमजी) जनरल वार्ड रोगी के लिए 220 और प्राइवेट वार्ड 230 रुपए शुल्क रखा है।वीईपी टेस्ट का रेट जनरल वार्ड रोगी 550 और प्राइवेट वार्ड रोगी 830 रूपए निर्धारित किया है। इसी तरह ब्रेन स्टीम अवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री जनरल वार्ड रोगी के लिए फीस 110 रुपए और प्राइवेट वार्ड रोगी के लिए 220 शुल्क लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.