नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में न्यूरोफिजियोलॉजी लैब ने काम करना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने टेस्ट की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। अब मरीजों को रोग के उपचार के लिए बाहरी राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।इस लैब के शुरू होते ही जिला सिरमौर के लोगों को ईईजी, एनसीएस, ईएमजी, वीईपी और ब्रेन स्टेम अवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री से संबंधित सभी टेस्टों की सुविधा नाहन मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध होगी। इससे पहले इन टेस्टों को करवाने के लिए चंडीगढ़, देहरादून, पंचकूला, यमुनानगर और सोलन जाना पड़ता था।मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि जनरल वार्ड में उपचाराधीन मरीजों और प्राइवेट वार्ड के मरीजों के लिए सभी टेस्टों के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। जनरल वार्ड के मरीजों के लिए ईईजी के 550 रुपए और प्राइवेट वार्ड 830 रूपए का शुल्क रखा गया है।नर्व कंडक्शन वेलोसिटी (एनसीएस) के जनरल वार्ड रोगी के लिए 550 रुपए और प्राइवेट वार्ड 830 रुपए, इलेक्ट्रोमयोग्राफी (ईएमजी) जनरल वार्ड रोगी के लिए 220 और प्राइवेट वार्ड 230 रुपए शुल्क रखा है।वीईपी टेस्ट का रेट जनरल वार्ड रोगी 550 और प्राइवेट वार्ड रोगी 830 रूपए निर्धारित किया है। इसी तरह ब्रेन स्टीम अवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री जनरल वार्ड रोगी के लिए फीस 110 रुपए और प्राइवेट वार्ड रोगी के लिए 220 शुल्क लिया जाएगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
