नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- भाजपा पीएम मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे चल रही है। भाजपा के उम्मीदवार अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने से घबरा रहे है। भाजपा पर निशाना साधते हुए नाहन क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश पर आई भारी आपदा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ बड़ा धोखा किया है।सोलंकी ने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने संसद में अथवा प्रधानमंत्री से आपदा राहत राशि के लिए ना तो मांग की और ना ही पीडि़तों की पैरवी करी। यही वजह है कि आज भाजपा को खुद पर भरोसा न रहकर कांग्रेस पार्टी से नेताओं और विधायकों की चोरी और खरीद फरोख्त कर रही है। सोलंकी ने कहा कि यही बड़ी वजह है कि प्रदेश में जिस तरीके से प्रजातंत्र का भाजपा ने उपहास किया है उससे जनता के बीच उनकी बड़ी फजीयत हुई है।सोलंकी ने कहा आज प्रदेश में भाजपा खुद के बिछाए जाल में खुद फंस गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज प्रदेश में भाजपा बिखराव की स्थिति में आ चुकी है। सोलंकी ने कहा कि बागी विधायकों को सर पर बिठाकर भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों की निष्ठा को तार तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज भाजपा में कार्यकर्ता पूरी तरह हताश है तथा अंदर खाते लोकसभा चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में है। सोलंकी ने कहा कि ईमानदारी का ढोल पीटने वाली भाजपा पहले प्रदेश की जनता को यह बताएं कि कोविड काल में में भारी जो बड़ा पी पी किट घोटाला हुआ था उसका क्या किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता के पैसे को भाजपा विधायकों और नेताओं की खरीद फरोख्त में खर्च कर रही है। सोलंकी ने कहा कि बावजूद इन सबके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के साथ.साथ केंद्र की अनदेखी के बावजूद आर्थिक संसाधन जुटा कर पीडि़तों को राहत भी पहुंचा रहे हैं।सोलंकी ने कहां की प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो थोड़ी बहुत ही गंदगी थी वह खुद व खुद साफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी और लालची किस्म के नेताओं को तवज्जो नहीं देती है उन्होंने कहा कि पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है यही वजह की एक बार फिर से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजय करवाएगी।
Breakng
- 01 से 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-सुमित खिम्टा
- विधायक अजय सोलंकी ने छोडी विद्युत सब्सिडी
- बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित
- नाहन में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : सुमित खिमटा
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में मकर संक्रान्ति व लोहड़ी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया।
- नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-सुमित खिम्टा
Thursday, January 16