नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब मैंन थाप्पल स्थित लैड उद्योग पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यों की ईडी टीम के सदस्यों ने सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास फैक्ट्री में धावा बोल दिया था।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आई टीम शिमला की बताई जा रही है। यही नहीं एनफोर्समेंट टीम का एक दल दिल्ली स्थित फैक्ट्री के एक पार्टनर के घर पर भी दबिश देने पहुंचा था। सूत्रों की माने तो किसी अन्य मामले में करोड़ों के लेनदेन में शक का बताया जा रहा है।बता दें कि खबर लिखे जाने तक करीब रात्रि के 9:30 बजे तक टीम फैक्ट्री में ही डटी हुई थी। एनफोर्समेंट टीम के द्वारा फैक्ट्री में छापे मारी करते हुए पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। यही नहीं फैक्ट्री में मौजूद तमाम कर्मचारियों के मोबाइल आदि कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाला गया।जानकारी तो यह भी है कि इस लैड उद्योग पर करीब 3 महीने पहले और उससे पहले भी सेंट्रल एक्साइज के द्वारा रेड की जा चुकी है। यही नहीं पाई गई कुछ अनियमिताओं को लेकर करीब 2 करोड़ के आसपास जुर्माना भी वसूला गया था।जानकारी यह भी है कि जिस फर्म से कच्चा माल लिया जाता था फैक्ट्री के द्वारा उसे तैयार कर बाकायदा जीएसटी का भुगतान कर माल आगे बेचा जाता था। मगर यह मामला किसी बड़े लेनदेन की संलिप्तता का बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस कार्यवाही में शिमला सहित सहित दिल्ली की टीम भी शामिल है।बड़ी बात तो यह है कि मीडिया की टीम सारा दिन फैक्ट्री के आसपास मंडराती रही। टीम के एक व्यक्ति के द्वारा मीडिया को भी गलत जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम डीजीजीआई की है। देर शाम को जाकर फैक्ट्री के पार्टनर विक्रम के द्वारा खबर की पुष्टि की गई की रेड प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा डाली गई है।बता दें कि दिल्ली की टीम दिल्ली में ही फैक्ट्री के एक पार्टनर के घर पर दबीश दे रही थी। उधर, फैक्ट्री के पार्टनर विक्रम का कहना है कि शिमला से आई ईडी की टीम को फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा हर तरह से सहयोग किया गया है।उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट की ओर से शिमला से तीन अधिकारी किसी अन्य मामले में हमारी फैक्ट्री की संलिप्तता को लेकर जानकारी लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ जांच में हमारे द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
