Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अजय सोलंकी ने भाजपा पर साधा निशाना
    सिरमौर

    अजय सोलंकी ने भाजपा पर साधा निशाना

    By Himachal VartaMarch 22, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- भाजपा पीएम मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे चल रही है। भाजपा के उम्मीदवार अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने से घबरा रहे है। भाजपा पर निशाना साधते हुए नाहन क्षेत्र के  विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश पर आई भारी आपदा के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ बड़ा धोखा किया है।सोलंकी ने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने संसद में अथवा प्रधानमंत्री से आपदा राहत राशि के लिए ना तो मांग की और ना ही पीडि़तों की पैरवी करी। यही वजह है कि आज भाजपा को खुद पर भरोसा न रहकर कांग्रेस पार्टी से नेताओं और विधायकों की चोरी और खरीद फरोख्त कर रही है। सोलंकी ने कहा कि यही बड़ी वजह है कि प्रदेश में जिस तरीके से प्रजातंत्र का भाजपा ने उपहास किया है उससे जनता के बीच उनकी बड़ी फजीयत हुई है।सोलंकी ने कहा आज प्रदेश में भाजपा खुद के बिछाए जाल में खुद फंस गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज प्रदेश में भाजपा बिखराव की स्थिति में आ चुकी है। सोलंकी ने कहा कि बागी विधायकों को सर पर बिठाकर भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों की निष्ठा को तार तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज भाजपा में कार्यकर्ता पूरी तरह हताश है तथा अंदर खाते लोकसभा चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में है। सोलंकी ने कहा कि ईमानदारी का ढोल पीटने वाली भाजपा पहले प्रदेश की जनता को यह बताएं कि कोविड काल में में भारी जो बड़ा पी पी किट घोटाला हुआ था उसका क्या किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता के पैसे को भाजपा विधायकों और नेताओं की खरीद फरोख्त में खर्च कर रही है। सोलंकी ने कहा कि बावजूद इन सबके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के साथ.साथ केंद्र की अनदेखी के बावजूद आर्थिक संसाधन जुटा कर पीडि़तों को राहत भी पहुंचा रहे हैं।सोलंकी ने कहां की प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो थोड़ी बहुत ही गंदगी थी वह खुद व खुद साफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी और लालची किस्म के नेताओं को तवज्जो नहीं देती है उन्होंने कहा कि पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है यही वजह की एक बार फिर से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजय करवाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.