नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने गुप्त एसपी सूचना के आधार पर एक युवक से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम को गुप्त सूचना सूचना मिली कि एक युवक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में प्रतिबंधित कैप्सूल बचने का धंधा कर रहा है।इस दौरान पुलिस ने सुरजपुर से बपातापुल की तरफ पैदल सड़क पर नशीले कैप्सुल लेकर आ रहे रमेश पुत्र चंद निवासी फतेहपुर पोस्ट ऑफिस माजरा तहसील पाँवटा साहिब को रोककर उसकी तलाशी ली। तो रमेश ने अपनी दाहिनी जेब से गांठ लगे एक सफेद रंग के कैरी बैग को बाहर निकालकर जमीन पर फेंक दिया।जमीन पर फेंके गये सफेद रंग के कैरी बेग को खोलकर चैक किया। तो कैरी बैग के अंदर से 65 प्रतिबंधित नशीले कैप्सुल बरामद हुए। आरोपी युवक मौके पर पुलिस टीम को प्रतिबंधित कैप्सूल से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने नशीले कैप्सूल के साथ युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15
