Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सराहां व आसपास के क्षेत्र में पेयजल सप्लाईज न होने लोग परेशान ।
    सिरमौर

    सराहां व आसपास के क्षेत्र में पेयजल सप्लाईज न होने लोग परेशान ।

    By Himachal VartaMarch 23, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पच्छाद के मुख्यालय सराहां व आस पास के क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पेयजल सप्लाई ना आने से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए हाहाकार मच रहा है। जानकारी अनुसार सराहां की पेयजल आपूर्ति करने वाली बड़ू साहिब उठाऊ पेयजल योजना पिछले लगभग आठ दिनों से बंद पड़ी है जिस कारण सराहां व आस पास के क्षेत्र में पेयजल सप्लाई आठ दिनों से बंद है। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल विभाग की तरफ से सब दुरुस्त है। परंतु जल शक्ति विभाग की सेकंड स्टेज जो कि पच्छाद के ही मनगढ़ क्षेत्र में है। वहाँ पर विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के ख़राब हो जाने से समस्या आई है।उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार 16मार्च को ट्रांसफार्मर ख़राब हुआ है और आज तक भी ठीक नहीं हो सका है। जिस कारण विभाग जल आपूर्ति करने में विवश है। ग़ौरतलब हो कि सराहां व आस पास के क्षेत्र के हज़ारों लोग इस योजना का लाभ उठाते हैं और ये बड़ू साहिब योजना ही सराहां की प्यास बुझाने का एक मात्र सहारा है।इसके बावजूद भी आज आठ दिनों में भी विद्युत विभाग ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक नहीं कर सका है। जिस कारण क्षेत्र के हज़ारों लोग पानी की बूँद बूँद के लिए तरस रहे हैं और अपने पीने के लिए दर्जनों मीटर दूर हैंड पंप से पानी भरकर काम चलाने को मजबूर हैं।दूसरी ओर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रजिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को ट्रांसफार्मर में ख़राबी आ गई थी। जिस कारण जल विभाग की सेकंड स्टेज की बिजली चली गई थी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले विभाग द्वारा ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक किया था परंतु वह कुछ देर ही चल पाया और फिर ख़राब हो गया, जिस कारण समस्या आई है।

    उन्होंने बताया कि स्टेज सड़क से दूर है और इस तरह की ख़राबी साईट पर ही ठीक करनी पड़ती है जिस कारण अधिक समय लगा है। उन्होंने बताया कि आज ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक हो गया है और जल केंद्र की बिजली बहाल कर दी गई है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.