श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव उंगर-कांडो की रहने वाली 36 वर्षीय विद्यादेवी का घास काटते समय अचानक पैर गिरने से गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह साथ लगते गांव खेगुआ मे घास काट रही थी और अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिजनों 25,000 की तुरंत राहत राशि जारी की है।मृतक महिला बड़े ही सरल स्वभाव की थी। जो अपने पीछे अपने 5 बच्चे छोड़ गई है। महिला की मौत के दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
