नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने नई पहल करते हुए अपने विद्यालय में होली उत्सव का आयोजन किया। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में छात्रों ने जम कर होली के रंगों व डीजे का आनंद उठाया। विद्यालय के सभी छात्र इस उत्सव में आमंत्रित थे। रंग बिरंगे परिधानों में छात्रों के थिरकते कदम उत्साह को और बढ़ा रहे थे। इस होली उत्सव में सभी सदस्यों तथा छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी में बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के पश्चात छात्रों के मनोरंजन व उनका मनोबल बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए हर्बल गुलाल व अभीर के साथ होली मानने की सीख दी। प्रबंधक समीति के अध्यक्ष अनिल जैन व उपाध्यक्ष सचिन जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
